मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: तेतरिया,निज संवाददाता। राज्य सरकार एक तरफ विद्यालयों में भवन निर्माण करने का दावा कर रही है। वहीं तेतरिया प्रखंड अंतर्गत पुनास लहलादपुर पंचायत के खैरवा उर्दू मध्य विद्यालय में मात्र तीन ही कमरे हैं। भवन की कमी से विद्यालय के छात्र छात्राएं पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को विवश हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम धुरुप कुमार ने बताया कि विद्यालय में एक हजार छात्र छात्राओं का नामांकन है। भवन के नाम पर मात्र तीन ही कमरे हैं। जिस में से एक कमरे में कार्यालय चलता है। दो कमरे में वर्ग 7,8 का क्लास चलाया जाता है। कमरों की कमी से वर्ग एक से 6 तक के छात्र छात्राएं को विद्यालय परिसर में पेड़ के नीचे पढ़ाई होता है।12 यह भी पढ़ें- Sasaram News: एक कमरे में पांच वर्गों की पढ़ाई, जर्जर कमरों में पढ़ने को विवश छात्र वर्ष पह...