मोतिहारी, अगस्त 11 -- Motihari News: बनकटवा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जीतपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अखिलेश साह 50 वर्ष की मौत बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही जितना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

घटनाक्रम जानकारी के अनुसार मृतक सुबह में अपने खेत से फसल देखकर लौट रहे थे कि रास्ते में एक किसान अपने खेत में लगे सब्जी फसल को नीलगाय से बचाने के लिए नंगा मेटल तार से खेत को घेर कर तार में करंट दौड़ाया था। जैसे ही युवक उस जगह पहुंचा की पैर मेड से फिसल गया जहां नंगे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। मृतक जितना थाना क्षेत्र के जोलगांवा निवासी थे। घटना की खबर सुनते ही तार से खेत घेराबंदी कर कर...