Motihari News: खुलासा : चोरी की बैट्री बरामद, दो गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: रक्सौल। शहर के आश्रम रोड स्थित राजा बाबू साह के दरवाजे पर खड़ी एक पिकअप वाहन की बैट्री चोरी मामले का रक्सौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की बैट्री बरामद करने के साथ ही इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि चोरी की घटना में एक संगठित गिरोह की संलिप्तता है और उसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना का विवरण थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार मेहता ने बुधवार को बताया कि आश्रम रोड पर खड़ी पिकअप वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि चोरी की बैट्री गांधी नगर स्थित एक दुकान में लाई गई है। सूचना के सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.