Motihari News: खरीद का डीसी बिल जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: मोतिहारी / अरेराज। जिले के मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में उन्नयन योजना के अंतर्गत टीवी, इनवर्टर, स्पीकर जैसे हार्डवेयर सामग्री की खरीद नहीं करने वाले विद्यालयों के द्वारा डीसी बिल जमा नहीं करने पर कार्रवाई होगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने जिले के चार दर्जन विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को सूचीबद्ध करते हुए लिखा है कि उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2021-22 की अवधि में राज्य निधि से टीवी, स्पीकर, इनवर्टर आदि हार्डवेयर की खरीद के लिए विद्यालयों को 90000 की राशि उपलब्ध करायी गई थी। सामग्री क्रय उपरांत आवश्यक प्रविष्टि के बाद डीसीबी विपत्र जिला कार्यालय में जमा किया जाना था ताकि उक्त डीसी विपत्र को महालेखाकार कार्यालय पटना में जमा कर अग्रिम समायोजन कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.