मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: मोतिहारी, एक संवाददाता। भारतीय वायुसेना द्वारा गुरुवार को आयोजित एयर शो खराब मौसम के कारण नहीं हो सका है। गांधी मैदान में आयोजित एयर शो से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जानकारी देते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा एयर शो से पूर्व किए गए शानदार रिहर्सल ने लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया था। रिहर्सल के दौरान आसमान में भारतीय वायुसेना के विमानों की रोमांचक कलाबाजियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि खराब मौसम व प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण निर्धारित एयर शो का प्रदर्शन संभव नहीं हो सका। सांसद श्री सिंह ने कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द...