Motihari News: कोलासी गांव के पांच घरों पर चला बुलडोजर
मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: चिरैया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर चिरैया प्रखंड के कोलासी गांव में गुरुवार को पांच घरों पर सरकार का बुल्डोजर चला। मिली जानकारी के अनुसार खड़तरी पूर्वी पंचायत के वार्ड सदस्य जयनाथ महतो के आवेदन पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर चिरैया अंचल प्रशासन ने राजेश्वर राय, राजकिशोर राय व रामचंद्र राय सहित पांच लोगों के घरों पर बुल्डोजर चला कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। अंचल प्रशासन के इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। राजस्व कर्मचारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.