मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: मोतिहारी। पताही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने 01 जनवरी 2018 से मई 2021 तक बकाया वेतन भुगतान नहीं होने के संबंध में जिला लोक शिकायत निवारण कोर्ट में परिवाद दायर किया । जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कोर्ट को जानकारी दी कि परिवादी शिक्षक सुधीर कुमार, राउमवि भकुरहिया कन्या प्रखण्ड पताही का वकाया वेतन छह लाख अड़सठ हजार दो सौ एक रुपये भुगतान के लिये एसबीआई में भेज दिया गया है। इस पर परिवादी ने भी सहमति व्यक्त की। इस प्रकार परिवाद का निवारण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...