Motihari News: कोटवा: अज्ञात वाहन की ठोकर से किशोर की मौत
मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: कोटवा। भोपतपुर थाना के बेलवाडीह गांव में रविवार की देर रात बोलेरो के ठोकर से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटवा थाना के जागीर कररिया निवासी शंभु राय के पुत्र अभिषेक कुमार (14) के रूप में हुई है। किसी बोलेरो से ठोकर लगने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि ठोकर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। किशोर भोपतपुर के बेलवा डीह अपने मामा के यहां पूजा में शामिल होने अपने परिजनों के साथ गया था। रात में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिया गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बोलेरो सहित चालक का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.