Motihari News: कोचिंग के छात्र ने साइकिल मिस्त्री की कनपटी पर सटाया कट्टा
मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक पर एक कोचिंग में पढ़ने वाले 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को एक साइकिल मिस्त्री को कट्टा दिखाकर भयभीत करने की कोशिश की। साइकिल मिस्त्री ने साहस का परिचय देते हुए उसके हाथ से कट्टा छीन लिया और 112 की पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने उस कट्टे को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कट्टा दिखाने वाले छात्र की शिनाख्त हो गई है। उसने गायघाट के साइकिल मिस्त्री सूरज पटेल से विवाद कर लिया और उस पर कट्टा दिखाया। पुलिस उसको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.