Motihari News: कोइरगंवा चंवर से 120 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, नवम्बर 21 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं । थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर पुलिस ने मधुबनी कोईरगांवा विन्दटोली चंवर से 120 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी कोईरगांवा विन्दटोली गांव निवासी राकेश मुखिया के रूप में हुई है। वहीं, पूर्व के शराब कारोबार के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त कोलाई मुखिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक व देशी व चुलाई शराब को जब्त कर दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब तस्कर और सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत शराब कारोबारियों और नशे के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.