मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- कॉलेज रोड की बदहाली और जलजमाव पर ज्ञापन Motihari News: रक्सौल। शहर के केसीटीसी कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क और स्थायी जलजमाव की समस्या को लेकर युवा सहयोग दल रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा। कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शीघ्र सड़क निर्माण और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर चौबीसों घंटे पानी जमा रहता है। इससे केसीटीसी कॉलेज आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती ...