मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सत्र 2023-27 बैच के बी.टेक छात्रों के लिए 20 जुलाई से शुरू एक सप्ताह का गहन हैंड्स-ऑन प्लेसमेंट तैयारी वर्कशॉप संपन्न हो गया। यह वर्कशॉप उन छात्रों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था, जिनका कैंपस प्लेसमेंट सातवें सेमेस्टर के पहले दिन से ही शुरू होने वाला है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. शैलेश रंजन कुमार ने वर्कशॉप के समापन पर बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देना, विभिन्न चरणों से अवगत कराना और पहली कंपनी आने से पहले आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करना था। डॉ. कुमार ने स्वयं भी इस वर्कशॉप में छात्रों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा, हम...