Motihari News: केरल से लाया गया था क्रूज नारायणी नदी में फंसे बढ़ी परेशानी, पुल के लिए खतरा बरकरार
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: नारायणी (गंडक) नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर नारायणी पुल के अंतिम पिल्लर से टकराया नेपाल का पहला क्रूज-शिप अभी भी फंसा हुआ है। भारी क्रेन की मदद से इसे तीसरे दिन भी सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन निकालने के बाद इसके प्रबंधन और भविष्य को लेकर भारी अनिश्चितता बनी हुई है। पुल से सटे होने के कारण पुल की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। यह क्रूज-शिप भारत के केरल से आए तकनीशियनों के सहयोग से करीब 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद नेपाल के काब्रेघाट में तैयार किया गया था। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बने इस क्रूज को 30 साझेदारों (पार्टनर्स) ने मिलकर तैयार किया था। 95 फिट लंबे, 21 फिट चौड़े, 21 फिट ऊंचे और 60 टन वजनी इस क्रूज की क्षमता 200 यात्रियों की है। इसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.