मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार की शाम विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस संध्या 7 बजे से स्टेशन चौक के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति से गांधी चौक तक निकाला गया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशिभूषण राय के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि यह जुलूस भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के कारण राहुल गांधी एवं देश के छात्र नवजवान सहित सभी देशवासियों तथा लोकतंत्र की जीत के उपलक्ष्य में विजय मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह भारत के करोड़ों युवाओं की जीत है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को देशव्यापी जनआंदोलन बना दिया। यह उन सभी छात्रों, अभिभावकों और परिव...