Motihari News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: पहाड़पुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कमाल पीपरा गदियानी मठ परिसर में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी पश्चिमी चंपारण सहित उत्तर प्रदेश नेपाल से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 10 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए तरह-तरह के दांव-पेंच आजमाए।पहलवानों के जोरदार मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक राजू तिवारी ने फीता काटकर किया। कुस्ती प्रतियोगिता के दौरान आयोजक समिति के सदस्य विपिन यादव रामबाबू यादव सहित अन्य मौजूद थे।इस यह भी पढ़ें- Siwan News दंगल में पहलवान विकास, राहुल, विवेक व मघा ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.