Motihari News: कुरियर के डेलिवरी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी
मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। कुरियार कंपनी के डेलिवरी का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक युवक से 1,15,450 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनुर गांव निवासी कुमार राहुल राज के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि वह एक कुरियर कंपनी के डेलिवरी का फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उसे एक मोबाइल नंबर से बातचीत होने लगा। उससे कई कागजात लिए गए। इसके बाद फ्रेंचाइजी सेटअप चार्ज व ट्रांस्पोर्ट के नाम पर यूपीआई स्कैनर के माध्यम से 1,15,450 रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.