मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: बंजरिया, एसं। प्रखंड के कुकुरजारी में राजकीय डिग्री कॉलेज को वहां से हटाकर शहर के नजदीक अन्य जगह पर स्थानांतरित करने के लिए जमीन तलाशने के विरोध में प्रखंडवासियों ने बंजरिया के सीओ को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने कॉलेज को गांव के बीच में ही स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज को खुले हुए ढंग से एक महीने भी नहीं हुए कि वहां से कॉलेज को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों की खुशियां प्रखंड के बीचो बीच कॉलेज खुलने से प्रखंडवासियों में खुशी का माहौल था । ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच में कॉलेज खुलने से आसपास के गांवों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में शहर में पहले से कई कॉलेज संचालित हैं, लेकिन गांव की अनेक बच्चियां दूरी और आवागम...