मोतिहारी, नवम्बर 19 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता रबी सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं। किसानों को रबी खेती के लिए खाद की कमी नहीं होने दें। किसानों को सुलभ तरीके से सही मूल्य पर खाद उपलब्ध कराएं। यह निर्देश जेडीए मुजफ्फरपुर संजय तिवारी ने बुधवार को जिला कृषि कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने थोक खाद विक्रेताओं को खाद उपलब्धता को लेकर भी सख्त निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में उपस्थित खाद कंपनियों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक खाद का रैक मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को खासकर फॉस्फेटिक व यूरिया खाद प्रचुर मात्रा में जिले को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जेडीए के द्वारा जिले में उपलब्ध खाद के स्टॉक की समीक्षा की गयी। डीएओ के द्वारा रबी सीजन में खाद की खपत के लक्ष्य के विरूद्ध आपू...