Motihari News: किसानों को जमीन से बेदखली संविधान का उल्लंघन
मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। अध्यक्षता शंभू लाल राय ने की। धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा-माले के नेताओं ने कहा कि राजनेता प्रशासन गठजोड़ के जारिए पिपरा कोठी थाना अंतर्गत वाटगंज और बरकुरवा के गरीब किसानों को जबरन जमीन से बेदखली की घटना संविधान व न्यायपालिका का खुला उल्लंघन है। जबकि 1961- 1962 वर्ष से इस वर्ष तक जमाबंदी लगान रसीद कटती आ रही है। वहां के किसान जून माह से ही दमन का सामना कर रहे हैं और झूठे मुकदमे की मार भी झेल रहे हैं। खेत खेती बचाने के लिए गांव-गांव में संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा डीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.