मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: घोड़ासहन,निप्र। घोड़ासहन थाना के निकट थोक किराना व्यवसायी जय जयसवाल उर्फ बब्लू की दूकान व गोदाम में गुरुवार की रात अचानक लगी भीषण आग में लाखों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जल कर राख हो गयी। आग दोमंजिले मकान के ऊपर वाली मंजिल से शुरू हुई बतायी जाती है। दुकानदार दूकान बन्द कर घर जा चुके थे। गोदाम में भारी मात्रा में रखे रिफाईन खाद्य तेल,चीनी,सूजी मैदा, बिस्कुट आदि के पैकेटों मेंआग लगने के बाद आस पास के लोगों को जानकारी मिलने तक लपटों ने काफी विकराल रूप ले लिया। जिससे शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय अग्निशमन दल के अतिरिक्त जिला व अनुमंडल से आये फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग के सुलगने का सिलसिला सुबह तक जारी था। आग लगने का कारण बिजली का श...