Motihari News: किराना दुकान से नकदी समेत कीमती सामान की चोरी
मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के फौजदार चौक स्थित आशुतोष किराना व जेनरल स्टोर की दुकान के टीन युक्त टाट को रविवार की रात में चोरों ने काट कर दुकान में घुसकर नकद 44 हजार व कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले को लेकर दुकानदार राकेश कुमार यादव ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार सौरव, दरोगा चंदन कुमार ने सवडायग को लेकर पहुंचकर जांच की। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.