Motihari News: किराना दुकान का गेट तोड़कर सामान की चोरी
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मधुबन, एसं। थाना क्षेत्र के भेलवा दुर्गा मंदिर के सामने स्थित एक किराना जेनरल स्टोर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर दुकान के आगे लगे टीन के गेट को तोड़कर अंदर घुसे और कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, गुटका, सिगरेट सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार को रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। पीड़ित दुकानदार भेलवा गांव निवासी राधे झा ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत दो से तीन हजार रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किराना दुकान का शटर तोड़कर हुई चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.