Motihari News: कार पर लदा 360 बोतल शराब जब्त दो गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालापुर रोड में लोटहा पुल के निकट गुप्त सूचना पर कार्रवाई करती पुलिस के द्वारा एक फोर्ड फीगो कार से तीन बोरों में भरे 360 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया है। मौके पर ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये धंधेबाजों की पहचान मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र गोलू कुमार व शिवचन्द्र राउत के पुत्र मनीप कुमार के रूप में की गयी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.