Motihari News: कार की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, कार सवार भी चोटिल
मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका बैरगनिया भारतमाला रोड में औरैया कब्रिस्तान के समीप सोमवार की देर संध्या कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार ढाका थानान्तर्गत औरैया गांव निवासी लालू महतो है, जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताया गया है कि लालू महतो अपने खलिहान से बाइक से घर जाने के लिए निकला ही था कि एक लापरवाह कार चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। कार व बाइक कब्रिस्तान के दिवाल से जा टकाराया। घटना में कार सवार को भी चोटें आयी है। कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि कार करमावा गांव के किसी व्यक्ति की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.