मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: डुमरियाघाट। निज संवाददाता राजमार्ग 27 पर रामपुर खजुरिया ओवरब्रिज के समीप स्थित धर्मकांटा के पास एक कार ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत इलाज में मोतिहारी ले जाने के दौरान शुक्रवार देर शाम रास्ते में हो गयी। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक रामनिहोरा सिंह (65) व जख्मी केदारनाथ सिंह (65) है। जो रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना अंतर्गत मजकोठवा गांव के निवासी हैं। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दोनों गोपालगंज जिले के डुमरिया गांव से अपने रिश्तेदार के यहां से तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो कर शुक्रवार को अपने घर लौट रहे थे। खजुरिया चौक स्थित ओवरब्रिज के समीप कार ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे द...