Motihari News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
मोतिहारी, नवम्बर 24 -- Motihari News: पताही, निज संवाददाता,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवापुर-बेलवा संगम घाट पर स्नान करने गए एक 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव निवासी मनोज कुमार यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। युवक का शव शिवहर जिले के पूर्णहिया थाना क्षेत्र बराही के समीप नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पताही के अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ एवं पचपकड़ी थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त कोशिश के बाद नदी से शव बरामद किया गया। पचपकड़ी थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.