Motihari News: कांवर पर बैठा पिता को कराया भोलेनाथ का जलाभिषेक
मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के बैरियाडीह पंचायत स्थित बभन धवही गांव में एक पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की सेवा कर श्रवण कुमार की याद ताजा कर दी। गांव के द्वारिका सहनी ने सावन की अंतिम सोमवारी पर अपने वृद्ध पिता भरत सहनी को कांवर पर बैठाकर मठलोहियार स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचाया और उनसे विधि-विधान के साथ जलाभिषेक कराया। इस यात्रा में उनकी पत्नी माला देवी, पुत्री शाम्भवी देवी, बहन शैल देवी और बहनोई सहित अन्य सदस्यों ने पूरा सहयोग किया। द्वारिका की इस अनूठी कांवर यात्रा में गाजे-बाजे, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रास्ते में यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु और ग्रामीण इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए और कहने लगे कि कलयुग में भी श्रवण कुमार जैसे पुत्र मौजूद हैं, जो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.