मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। नगर निकाय कर्मियों की विगत 30 जुलाई से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद रक्सौल में शुक्रवार से सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सात दिन बाद शुरू हुआ कूड़ा उठाव, शहर साफ होने में लगेंगे चार दिनस्वच्छता अभियान की शुरुआत सड़कों और प्रमुख जगहों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ सफाईकर्मी सभी 24 वार्डों में सक्रिय हो गए हैं। इससे श्रावण मास में नेपाल से पैदल अरेराज बाबा धाम जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों, व्यापारियों तथा नेपाली ग्राहकों को भी राहत मिली है। पिछले दिनों कूड़े के अंबार और सड़ांध से परेशान शहरवासियों को अब राहत मिलने लगी है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के निर्देश पर सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव, स्वच्छता पदाधिकारी कन...