मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर के कस्तूरबा बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर संचालित यह अभियान 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन पॉस्को एक्ट व बाल सुरक्षा के मुद्दों पर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण एवं एसएसबी 47वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर नंदकिशोर तिवारी और जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण व बाल दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखना तथा उनके अधिकारों के...