मोतिहारी, सितम्बर 20 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव में रविवार को करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान गांव निवासी किसान सुरेश सिंह(65) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य बंका सिंह ने बताया कि घर में काम करने के दौरान वे नंगा तार की चपेट आ गए। जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर इलाज के लिए अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। परिजन तसल्ली के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे थे। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी चिरैया पुलिस को दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है。...