मोतिहारी, नवम्बर 27 -- Motihari News: संग्रामपुर निसं । ऋषिकुल आश्रम संग्रामपुर मठ में आयोजित श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ के नवम दिन ज्ञान मंच से आचार्य मदन मिश्र ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कन्यादान के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कन्यादान को महादान माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, कन्या के शरीर में जितने रोम होते हैं, उतने हजार वर्षों तक कन्यादान करने वाले के पितर स्वर्गलोक में निवास करते हैं।आचार्य ने कहा कि कन्यादान केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कन्या के प्रति स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र प्रतीक है।शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया।महायज्ञ में प्रतिदिन पूजन, हवन एवं वैदिक ...