Motihari News: कथित पारिवारिक विवाद को लेकर युवक चढ़ा पानी टंकी पर
मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: घोड़ासहन। घोड़ासहन बीरता चौक के निकट शुक्रवार सुबह अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब 22 वर्षीय युवक कथित पारिवारिक विवाद के कारण पीएचईडी के ऊंचे जलमीनार पर चढ़ कर बैठ गया। देखते ही देखते वहां स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गयी। लोग युवक से नीचे उतरने का आग्रह करते रहे लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने युवक को समझा बुझा कर नीचे उतारा । युवक घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत वार्ड संख्या-1 निवासी विश्वनाथ महतो का पुत्र बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.