मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि गुप्त सूचना पर घोड़ासहन पुलिस ने ढाका-घोड़ासहन मुख्य सड़क के बलान चौक के निकट एक ऑटो पर ले जाये जा रहे 300 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया है। मौके पर ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये तस्करों में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गम्हरिया ग्राम निवासी राजकुमार व छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी सुनील कुमार उर्फ मनीष कुमार शामिल हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...