मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने रविवार की संध्या एक अवैध आटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस, एक खुखरी (चाकू) सहित अन्य सामानों के साथ पांच बदमाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बाइक, चार मोबाइल व 26 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में शिकारगंज थानान्तर्गत रूपहारा गांव निवासी कुंदन सिंह, विपुल कुमार सिंह, धीरज बैठा, ढाका थानान्तर्गत बिसरहिया गांव निवासी नदीम मियां व साहेब आलम शामिल हैं। डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार की संध्या यह सूचना मिली कि शीतलपट्टी गांव के समीप भारतमाला रोड पर दो बदमाश पिस्टल के साथ खड़े हैं। सूचना पर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते ह...