मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के कंछेदवा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चों के साथ विशेष रूप से संवाद किया और कक्षा का संचालन किया। उन्होंने विशेष तौर पर कक्षा 1 और 2 के बच्चों के साथ हिंदी का पाठन कार्य किया। गुणवत्ता की जांच: एसडीओ ने बच्चों की पठन-पाठन की गुणवत्ता के स्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सही उच्चारण करन...