Motihari News: एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: केसरिया, निज संवाददाता। गंडक नदी की बाढ़ ने ढेकहां और कढ़ान पंचायत के कई गांवों में लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। घरों में पानी घुसने के बाद परिवारों को जान बचाकर बांध पर शरण लेनी पड़ी है। कोई पॉलीथिन शीट तानकर उसके नीचे गुजर-बसर कर रहा है, तो कोई मकान की छत पर चूल्हा जलाकर भोजन बनाने को मजबूर है। दो दिनों से घर से दूर रह रहे लोगों के सामने भोजन, पीने के पानी, शौचालय और बच्चों की देखभाल की चुनौती है। प्रशासन ने ढेकहां में पांच और कढ़ान में दो सामुदायिक रसोई शुरू कराई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 13 नावें लगाई गई हैं। वहीं, एसडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- घर में था तीन फुट पानी ,गैस चूल्हा रहते हुए भी नहीं बन सका खानापॉलीथिन के नीचे कट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.