Motihari News: एसएच पर वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत, किशोरी जख्मी
मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: संग्रामपुर,निसं। अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर इजरा वृतिया टोला के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई । मृत बच्ची इजरा वृतिया टोला गांव के एकबाल पासवान की आठ वर्षीय पुत्री रशिका कुमारी थी। जबकि एक हीरालाल पासवान की 14 वर्षीय बच्ची रौशनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका रशिका कुमारी घर के समीप स्थित इजरा प्राथमिक विद्यालय में वर्ग चार की छात्रा थी । वहीं जख्मी रौशनी कुमारी वर्ग नवम की छात्रा है। घटना के बाद जख्मी रोशनी का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना का विवरण ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां सड़क किनारे खड़ी थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.