Motihari News: एनसीडी स्क्रीनिंग: हार्ट रोगी सहित 21 बच्चों को रक्सौल रेफर
मोतिहारी, नवम्बर 1 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जिले के 21 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रक्सौल के डंकन अस्पताल भेजा गया है। इन बच्चों में जन्मजात हार्ट रोग, कटे-फटे होंठ और टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चे शामिल हैं। सदर अस्पताल परिसर से सभी बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से रवाना किया गया। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस दौरान सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे, आरबीएसके के चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बताया गया कि आशा और आरबीएसके की टीम ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच के दौरान इन बच्चों को चिन्हित किया था। इनका इलाज और ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त में डंकन अस्पताल में किया जाएगा। सिविल सर्जन ने किया ओटी का निरीक्षण: यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.