Motihari News: एनएच-27 पर ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- Motihari News: कोटवा। कोटवा थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित कोटवा चौक के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के जगिरहा गांव निवासी रामानंदन राय के 53 वर्षीय पुत्र प्रभु राय के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभु राय किसी काम से मोतिहारी गए थे। शुक्रवार दोपहर वहां से लौटकर कोटवा चौक पर उतरे थे। इसके बाद वे भूंजा खाने के लिए पैदल एनएच-27 पार कर रहे थे। इसी दौरान पिपराकोठी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से पल्सर सवार अधेड़ की मौत प्रभु राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.