Motihari News: एनएच पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: पीपराकोठी। एनएच के हरपुर ओवर ब्रिज पर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान हरपुर मठ के प्रमोद गिरी के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक बाइक से तीव्र गति से ओवर ब्रिज से होकर पीपराकोठी जा रहा था। तभी अनियंत्रित हो कर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो घायल हो गया। राहगीरों ने इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.