मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेहत केंद्र की ओर से एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण की जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एचआईवी एड्स बचाव एवं नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है- युवाओं में एचआईवी एड्स के प्रति सही वैज्ञानिक जानकारी देना, भ्रांतियों को दूर करना और बचाव के व्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित करना। विद्यार्थियों को एचआईवी क्या है, कैसे फैलता है और कैसे नहीं फैलता - इसकी सही जानकारी देना,असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और संक्रमित रक्त के खतरे के बारे में बताना,सुरक्षित यौन व्यवहार और कंडोम के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना व भेदभाव उन्मूलन संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में एचआईवी-एड...