Motihari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के एचएम रीता कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों व एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय परिसर में फलदार व कीमती पेड़ के पौधे लगाये। एचएम रीता कुमारी ने पर्यावरण के प्रति एनसीसी कैडेटों को संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने और आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए पौधारोपण निहायत ही आवश्यक है। एचएम ने शिक्षकों व छात्रों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रदुषण के कुप्रभाव से हमें पेड़ पौधे ही बचा सकते है। पौधारोपण के अवसर पर मंतोष कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभूषण, अनिल कुमार, अजय सिंह, रिंकी कुमारी, रविन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.