Motihari News: एक पखवाड़े से बिना बीईओ के ही चल रहा है घोड़ासहन का शिक्षा विभाग
मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि घोड़ासहन प्रखंड का शिक्षा विभाग पिछले एक पखवाड़े से बिना किसी अधिकारी के ही चल रहा है। पूर्व बीईओ शत्रुध्न प्रसाद के सेवानिवृति के बाद अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी,सिकरहना आदित्य कुमार सिंह को घोड़ासहन बीईओ का प्रभार सौंपा गया था। बीपीएससी परीक्षा में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में उनका चयन हो जाने के बाद विगत 12 अगस्त को उन्होंने बीईओ का पद छोड़ दिया। तब से बिना पदाधिकारी के ही चल रहा है प्रखंड शिक्षा कार्यालय। इसका असर कार्यालय के अतिरिक्त विद्यालयों के दैनिक कार्यकलाप पर भी बुरा पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.