मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रम संसाधन विभाग के द्वारा एक अगस्त को संयुक्त श्रम भवन सह महिला आईटीआई मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि एकदिवसीय रोजगार मेला में शामिल होने के लिए निजी क्षेत्र की लगभग बीस कम्पनियों ने अपनी स्वीकृति दी है। ये कम्पनियां मेले में आने वाले ननमैट्रिक से लेकर उच्च योग्यता वाले युवाओं का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर कर उनको चयन पत्र देगी। तैयार हो रही है कम्पनियों की सूची-उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला मे आने वाली कम्पनियों की सूची तैयार हो रही है। जिला नियोजनालय उन्ही कम्पनियों को तरजीह दे रहा है जो चयन के बाद युवाओं को बेस्ट सैलरी व जीवन बीमा सहित अन्य सुविधाएँ अधिक से अधिक उपल...