Motihari News: उर्दू विद्यालय में शनिवार को हाफ डे हो : अध्यक्ष
मोतिहारी, अगस्त 19 -- Motihari News: मेहसी। उर्दू विद्यालयों में भी शनिवार को हॉफ डे किए जाने के शिक्षा विभाग के निर्णय पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रखंड इकाई मेहसी के प्रखंड अध्यक्ष शाहिद रजा ने आपत्ति जताया। कहा कि उर्दू विद्यालयों की लंबे समय से चली आ रही व्यावहारिक व्यवस्था को अचानक बदलना उचित नहीं है। सरकार को इस मामले में शिक्षकों, विद्यालयों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। कहा कि उर्दू विद्यालयों में लंबे समय से गुरुवार को हॉफ डे और शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था चली आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.