Motihari News: ई-रिक्शा सहित 150 बोतल नेपाली शराब जब्त,तस्कर फरार
मोतिहारी, अक्टूबर 7 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि नेपाल सीमा के बैद्यनाथपुर के निकट झरोखर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त वाहन जांच अभियान के क्रम में मंगलवार की शाम एक ई-रिक्शा पर नेपाल से दो बोरों में भर कर लाये जा रहे 150 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब को जब्त किया है। पुलिस को देख शराब तस्कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकलने में सफल हो गये। जब्त ई-रिक्शा के आधार पर तस्करों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जब्त शराब को झरोखर पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.