मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: मधुबन, एसं। चोरमा-मधुबन एनएच-227 पर थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव स्थित राजदेवी चौक के समीप अज्ञात ई-रिक्शा की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तालिमपुर निवासी स्व. नंदू दास की 80 वर्षीय पत्नी कुसमी देवी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी घर के पास स्थित एक किराना दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान मधुबन की ओर से तेज गति से आ रहे एक लापरवाह ई-रिक्शा चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...