Motihari News: ईओ की हत्या के विरोध में नप कार्यालय बंद
मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: सुगौली। रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की शनिवार रात हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सुगौली नगर पंचायत कार्यालय पूरी तरह बंद रहा। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहने से विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। नगर पंचायत कर्मियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कार्यालय बंद रहने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कर भुगतान, आवेदनों के निष्पादन समेत अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। इस संबंध में सुगौली नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी संघ की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजकर घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.