मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। सदर अस्पताल में रविवार की देर रात इलाज के दौरान एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। मृतक बंदी ढाका थाना क्षेत्र के रामचंद्र ढाका गांव निवासी रंजन साह (50) था। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज की जाएगी। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सदर अस्पताल में हल्ला-हंगामा भी किया। इस दौरान परिजन जेल प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे। हत्या के कांड में जेल में बंद था उक्त बंदी

जेल प्रशासन ने बंदी की बीमारी और अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि शिकारगंज थाना कांड संख्या 93/26 ...