Motihari News: इम्तियाज़ अहमद बने सीपीएम के जिला मीडिया प्रभारी
मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। सीपीएम के जिला सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा अधिवक्ता ने इम्तेयाज अहमद को सीपीएम के पूर्वी चम्पारण जिला सीपीएम के जिला मीडिया सेल प्रभारी एवं अल्पसंख्यक अधिकार मंच का जिला संयोजक मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पीपरा विस क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित सीपीएम प्रत्याशी रहे राजमंगल प्रसाद ने कहा कि इम्तियाज़ अहमद का मनोनयन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, जनसमस्याओं तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.